Free job alert,join indian army,sarkari ruselt,job alert,news,news hindi, news in hindi,aaj tak,aaj tak live,new movies

Sunday, May 5, 2019

CBSE की 10वीं कक्षा के सिलेबस से समाज विज्ञान के पांच अध्याय हटाए गए, जानिये वजह...

CBSE की 10वीं कक्षा के सिलेबस से समाज विज्ञान के पांच अध्याय हटाए गए, जानिये वजह...


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस शैक्षाणिक सत्र से 10वीं कक्षा के सिलेबस से समाज विज्ञान के पांच अध्यायों को हटाने का फैसला किया है.


CBSE की 10वीं कक्षा के सिलेबस से समाज विज्ञान के पांच अध्याय हटाए गए, जानिये वजह...

नई दिल्ली: 
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस शैक्षाणिक सत्र से 10वीं कक्षा के सिलेबस से समाज विज्ञान के पांच अध्यायों को हटाने का फैसला किया है. नए पाठ्यक्रम के मुताबिक, हटाए गए अध्यायों में तीन राजनीतिक अध्ययन और दो पर्यावरण पर हैं. ये अध्याय आंतरिक मूल्यांकन का हिस्सा होंगे, लेकिन बोर्ड की परीक्षा में इन्हें शामिल नहीं किया जाएगा. ये अध्याय हैं- शासन व्यवस्था के साथ ही राजनीतिक सुधार के समक्ष समस्याओं के संबंध में 'लोकतंत्र की चुनौती', सामाजिक विभेद की राजनीति पर 'लोकतंत्र और विविधता', नेपाल और बोलीविया समेत अन्य स्थानों में संघर्ष विषय पर 'राजनीतिक संघर्ष और आंदोलन.'
दो अन्य अध्यायों में जैव विविधता, घटते वन, एशियाई चीता और अन्य लुप्तप्राय प्राणियों के बारे में 'वन और वन्य जीव' तथा जल संरक्षण विषय पर 'जल संसाधन' हैं. स्कूलों को भेजे गए सिलेबस के साथ लिखा गया है, 'अध्याय का मूल्यांकन समय-समय पर ली जानी वाली परीक्षाओं में होगा, लेकिन बोर्ड की परीक्षा में इसका मूल्यांकन नहीं होगा.'
बोर्ड ने पिछले महीने स्कूलों को एक परिपत्र जारी कर कहा था कि वह अपने मूल्यांकन पैटर्न को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक तैयार करना चाहता है, क्योंकि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 2021 में अंतरराष्ट्रीय छात्र मूल्यांकन कार्यक्रम (पीआईएसए) में हिस्सा लेने का फैसला किया है. 

और खबर 


UPSC CAPF 2019 Notification: असिस्टेंट कमांडेंट के 323 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, upsconline.nic.in पर आवेदन शुरू


Image result for rrb ji exam


Image result for up board


Image result for Akhil Bhartiya

You will be redirected in 10 second(s).

Share:

0 comments:

Post a Comment

Copyright © Free job alert | Powered by Blogger Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com