Free job alert,join indian army,sarkari ruselt,job alert,news,news hindi, news in hindi,aaj tak,aaj tak live,new movies

Monday, September 3, 2018

मोदी का ऐलान-रवांडा में भारत उच्चायोग खोलेगा

रवांडा के गांव को मोदी ने 200 गाएं गिफ्ट की 3 अफ्रीकी देशों की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रवांडा में बड़ा ऐलान किया।मोदी ने कहा कि रवांडा में भारत जल्द ही अपना उच्चायोग खोलेगा।उन्होंने रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे के साथ प्रतिनिधिस्तर की वार्ता के बाद भारत और रवांडा ने रक्षा, कृषि, डेयरी उत्पाद, चमड़ा और संबद्ध क्षेत्रों समेत आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए।अभी रवांडा के लिए भारतीय उच्चायुक्त का आवास युगांडा में है।मोदी का रवांडा दौरा किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा है।इसके बाद मोदी मंगलवार को रवांडा में किगाली नरसंहार स्मारक गए।पूर्वी अफ्रीकी देश में तुत्सी लोगों के खिलाफ 1994 में हुए नरसंहार के दौरान मारे गए 2.5 लाख से अधिक लोगों को यहीं दंफनाया गया था।तत्कालीन बहुमत वाली हुतु सरकार ने 100 दिनों के अंदर तुत्सी समुदाय के लाखों लोगों की हत्या कर दी थी।इससे पहले मोदी रवांडा सरकार के गिरिंका कार्यक्रम के तहत बुगेसेरा में रुवरु मॉडल गांव पहुंचे।वहां उन्होंने 200 परिवारों को गायों का उपहार दिया।गिरिंका ने रवांडा में एक सदियों पुरानी सास्कृतिक प्रथा का वर्णन किया है जिसमें सम्मान और कृतज्ञता के संकेत के रूप में एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को गाय देता है।मोदी ने कहा ये पहल रवांडा में शुरू हुए सुलह की अनुकरणीय और सराहनीय प्रक्रिया का प्रतीक है।
रवांडा से युगांडा पहुंचे मोदी ने गाय देने के अलावा रवांडा को 2100 करोड़ रुपये का कर्ज देने का ऐलान भी किया है।रवांडा से ही मंगलवार को पीएम मोदी युगांडा भी पहुंच गए।उनहोंने वहां पर नरेन्द्र मोदी व युगांडा के राष्ट्रपति से मुलाकात की ओर विदेश नीति के रूप में धारण दी।

Share:

Related Posts:

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2025 Free job alert | Powered by Blogger Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com