Free job alert,join indian army,sarkari ruselt,job alert,news,news hindi, news in hindi,aaj tak,aaj tak live,new movies

Thursday, September 27, 2018

हनुमान बेनीवाल का जीवन परिचय

                                                       हनुमान बेनीवाल
                  संक्षिप्त परिचय
नाम =हनुमान बेनीवाल
पिता = स्व. श्री रामदेव जी बेनीवाल
माता = श्रीमती मोहनी देवी
जन्म दिनांक =2 मार्च 1972
शिक्षा - एलएलबी व को -ऑपरेटिव में डिप्लोमा राजस्थान विश्वविद्यालय से
पत्नी का नाम - श्रीमती कनिका बेनीवाल (बी एस सी ,मोहनलाल सुखाड़िया विवि उदयपुर )
संताने 1 पुत्री दीया बेनीवाल
             पुत्र  आशुतोष बेनीवाल
ननिहाल -पिंडेल गोत्री जाट ,सिलगांव ,मुंडवा
ससुराल -श्री कृष्ण जी गोदारा ,सरदारपुरा जीवन (श्री गंगानगर )

राजनैतिक विवरण -

1994 में राजस्थान कॉलेज के अध्यक्ष बने
1995 में दोबारा राजस्थान कॉलेज के अध्यक्ष बने
1996 में राजस्थान विधि कॉलेज के अध्यक्ष बने
1997 में राजस्थान विश्वविध्यालय के अध्यक्ष बने

2003 में मुंडवा विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े मगर 2000 वोटो से हार गए।

2008 में बीजेपी के टिकेट पर नवगठित विधानसभा खींवसर से चुनाव लड़ा और नागौर जिले की सभी सीटों में सबसे बड़ी जीत हासिल की।

2013 में \निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में खींवसर विधानसभा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्व्न्दी बसपा के दुर्गसिंह चौहान को 24600 वोटों से हराकर दूसरी बार खींवसर के विधायक बने।

आपके पिता स्व. चौधरी रामदेव जी बेनीवाल 3 बार मुंडवा (नागौर )विधानसभा से विधायक रहे।
मूल निवास - बरणगांव ,जिला नागौर
ववर्तमान निवास -B 7 ,एमएलए क्वार्टर ,जालूपुरा थाने के पास ,जयपुर
इ-मेल -mlahanumanbeniwal@gmail.com

आज राजस्थान ही नहीं अपितु पुरे देश में आपको किसान कौम के सच्चे साथी एवं हक के लिए लड़ने वाले ,अन्याय के खिलाफ अपनी दबंग आवाज एवं निडरता से झंडा गाड़ने वाले से जाना जाता है।

आपकी इसी विशेषता के कारण आज आप राजस्थान प्रदेश के युवाओं की पहली पसंद बन चुके हो ,एवं आपकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं।

आपकी बढ़ती लोकप्रियता से जलकर कुछ समाज कंटको ने 23 सितम्बर 2015 को आप पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया ,पर ईश्वर की कृपा से सकुशल बच गये।
आपकी लोकप्रियता एवं दिल में बसने वाली छवि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आप पर हुए हमले के विरोध में समुचे राजस्थान में 200 से अधिक जगहो पर प्रदर्शन हुए , राजस्थान यूनिवर्सिटी में भी प्रदर्शन हुआ ,पुलिस ने निर्दोष युवाओं पर लाठियां बरसाई जिससे 87 युवा घायल हुए ,आज भी जयपुर के थानों में आपके प्रशंसक बंद है।

इसके अलावा भी अनेकों बातें है जिनको लिखते लिखते शायद बरस गुजर जाये।

अंत में इतना ही कहना चाहूंगा आप आप जैसा नेता आज तक इस प्रदेश में नहीं हुआ ,राजस्थान की जनता को आपसे बहुत आस -उम्मीद है ,ईश्वर आपको सकुशल रखें।।

Team Hanuman -Beniwal
           
Share:

0 comments:

Post a Comment

Copyright © Free job alert | Powered by Blogger Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com