Free job alert,join indian army,sarkari ruselt,job alert,news,news hindi, news in hindi,aaj tak,aaj tak live,new movies

Saturday, October 6, 2018

राजस्थान के पर्यटन स्थल

राजस्थान के पर्यटन स्थल :-
                                             सम्पूर्ण राजस्थान पर्यटन की दृष्टि से एक अलग पहचान रखता है। यहाँ के दुर्ग ,महल और हवेलियों के अलावा शिल्प कला ,उत्स्व ,मेले और प्राकृतिक सौंदर्य देखने योग्य है। प्रत्येक क्षेत्र की अपनी विशेष पहचान और आकर्षण है।

राजस्थान में पर्यटन स्थलों की दृष्टि से मारवाड़ ,मेवात एवं ब्रज ,हाड़ौती ,ढूंढाड़ ,मरू क्षेत्र , गोडावण ,शेखावाटी ,मेवाड़ , बागड़ आदि सभी क्षेत्र महत्वपूर्ण है। राजस्थान के पर्यटन विभाग ने देश - विदेश के पर्यटकों को ' पधारो म्हारे देश ' का बुलावा देकर राज्य में  पर्यटन हेतु आमंत्रित किया गया है।


   पर्यटन विभाग का वाक्य है - अतुल्य राजस्थान।

 1. ढूंढाड़ क्षेत्र -
                       ढूंढाड़ में राजस्थान की राजधानी जयपुर और दौसा जिले के पर्यटन स्थल आते है। विश्व में जयपुर ' गुलाबीनगर ' नाम  प्रसिद्ध है। जयपुर में कांच की कारीगरी ,प्राचीन भीति चित्र से युक्त सिटी पैलेस ,सवाई जयसिंह द्वारा स्थापित वैधशाला ,(जन्तर - मन्तर ) बिड़ला द्वारा स्थापित अंतरिक्ष ज्ञान का खजाना बिड़ला प्लेटेनेरियम ,पांच मंजिली गोल व आगे निकलते हुए झरोखे एवं खिड़कियों से युक्त स्थापत्य कला का नमूना हवामहल ,रामनिवास बाग़ प्रांगण में अल्बर्ट म्यूजियम ,चिड़ियाघर ,जयपुर राजघराने के वैभव की याद दिलाती स्थापत्य कला का अनुपम उदाहरण गैटोर  छतरियां ,इतिहास के गवाह जयगढ़ ,नाहरगढ़ व आमेर के किले आदि दर्शनीय  स्थल है। रामगढ़ की झील में नौकायन की व्यवस्था है।

2. मेरवाड़ा क्षेत्र :-
                           मेरवाड़ा क्षेत्र में अजमेर ,पुष्कर ,नागौर जिलों के पर्यटन स्थल आतें है। अजमेर जिले का पुष्कर हिन्दुओं का बड़ा तीर्थस्थान है। यहाँ दर्शनीय स्थलों में ब्रह्मा जी का मंदिर ,पुष्कर सरोवर मुख्य है। ऐतिहासिक नगरी अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह ,ढाई दिन का झोंपड़ा ,तारागढ़ ,आनासागर ,मेयो कॉलेज सुभाष उद्यान , संग्रहालय एवं नसियाँ आदि पर्यटन स्थल है।

3. मेवात एवं ब्रज क्षेत्र :-
                                   मेवात एवं ब्रज क्षेत्र में अलवर ,भरतपुर , एवं सवाईमाधोपुर जिलों के पर्यटन स्थल आते है। अलवर के पर्यटन स्थलों में बाला किला , विनय विलास महल ,मूसी महारानी की छतरी ,पुर्जन विहार ,गवर्नमेंट म्यूजियम आदि। अलवर के समीपवर्ती स्थलों  सिलीसेढ़ ,जयसमंद ,पांडुपोल ,भृतहरि ,वैराठ नगर एवं नारायणी माता मंदिर है। अलवर में सरिस्का टाइगर प्रोजेक्ट भी है।

    भरतपुर केवलादेवी पक्षी अभयारण्य के जगप्रसिद्ध है। यहां के अन्य पर्यटन स्थलों में लोहागढ़ ,गवर्नमेंट म्यूजियम ,जवाहर एवं  फतह झील है। भरतपुर के निकट डीग के महल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

4. हाड़ौती क्षेत्र :-
                            इसमें कोटा, बूंदी ,बारां ,झालावाड़ , के पर्यटन स्थल आते है।  कोटा चंबल के किनारे बसा प्रुमख औद्योगिक नगर है। यहां के दर्शनीय स्थलों में गढ़ ,सिटी पैलेस ,चंबल गार्डन ,जगमंदिर ,उम्मेदभवन ,ब्रज विलास पैलेस ,छत्र विलास ,कोटा बैराज , गांधी सागर डेम और रावतभाटा परमाणु विद्युत केंद्र है। झालावाड़ के पर्यटन स्थलों में गागरोन का किला ,रेन बसेरा ,झालरापाटन के मंदिर ,डाग ,काकुनी, और भीम सागर प्रमुख है। बारां में भण्डदेवरा और सीतामाता दर्शनीय स्थल है।

 5. मरु क्षेत्र :-
                   मरु क्षेत्र के पर्यटन स्थलों में जोधपुर ,जैसलमेर ,बीकानेर और बाड़मेर के पर्यटन स्थल आते है। जोधपुर सूर्यनगरी के नाम से विख्यात है। यहां पुरातन ऐतिहासिकता वाला मेहरानगढ़ का किला है। इनके अलावा यहां उम्मेद भवन ,जसवंत थड़ा ,गिरदी कोट ,सरदार मार्केट ,मंडोर ,कायलाना झील ,ओंसिया ,सरदार समंद झील रमणीय स्थल है।

6. मेवाड़ क्षेत्र :-
                       मेवाड़ क्षेत्र में उदयपुर ,राजसमंद ,चित्तौड़गढ़ ,के पर्यटन स्थल आते है। अपूर्व प्राकृतिक छटा और सौंदर्य के गोद में सिमटा उदयपुर ' झीलों की नगरी ' के नाम से जाना जाता है ,यहां अनेक रमणीय स्थल है। पिछौला झील के मध्य स्थित जग मंदिर व जग निवास अपनी सौंदर्य और फव्वारों की अद्भुत छटा के लिए प्रसिद्ध है। वृक्षों और पुष्पों से लदे पौधे की अनुपम छटा से युक्त सहलियों की बाड़ी राजस्थान के प्रसिद्ध उद्यानों में एक है।

 7. शेखावाटी क्षेत्र :-
                             इस क्षेत्र में सीकर ,झुंझुनू एवं चूरू के पर्यटन स्थल आते है। चूरू में ढोला - मारु की चित्रकारी देखने योग्य है। अन्य स्थलों में सालासर ,हनुमान मंदिर ,पिलानी व तालछापर आकर्षक स्थल है। सीकर व झुंझुनू की हवेलियाँ दर्शनीय है। चूरू का तालछापर अभयारण्य काले हिरणों के लिए प्रसिद्ध है।

8. बागड़ क्षेत्र :-
                       इस क्षेत्र में डूंगरपुर व बांसवाड़ा के पर्यटन स्थल आते है। डूंगरपुर में जूना महल ,बैणेश्वर ,गेल सागर झील तथा बांसवाड़ा में माहि बाँध ,बादल महल , त्रिपुर सुंदरी मंदिर ,रंगजी मंदिर , कागदी झील आदि पर्यटन स्थल है।

9. गोडावण क्षेत्र :-
                            इस क्षेत्र में राजस्थान का प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल माउंट आबू तथा देलवाड़ा जैन मंदिर है।  यहां अन्य पर्यटक स्थलों में नक्की झील , सनसेट पॉइंट ,गुरुशिखर मुख्य है।  रणकपुर में प्रसिद्ध मंदिर हैं।

Share:

0 comments:

Post a Comment

Copyright © Free job alert | Powered by Blogger Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com